Bruce Lee Birthday 2022 | ब्रूस ली सर का जन्मदिन और उनकी रोचक उपलब्धियाँ।

हेलो साथियो आज के इस पोस्ट Bruce Lee Birthday में हम आपको ब्रूस ली सर के जन्मदिन और उनकी उपलब्धियों की पूरी जानकारी देने वाले हैं। इसलिए साथियो अगर आप जानना चाहते हैं कि ब्रूस ली सर का जन्म कब और कहाँ हुआ था और उनकी उपलब्धियां क्या हैं। तो हमारे साथ बने रहें या इस आर्टिकल को अंत तक पूरा पढ़ें।

तो चलिए साथियो जान लेते हैं कि बहुत ही कम समय में मार्शल आर्ट के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हांसिल करने वाले ब्रूस ली सर का जन्मदिवस कब मनाया जाता है और उनकी उपलब्धियां क्या हैं। इस बात में कोई दो राय नहीं हैं कि ब्रूस ली सर मार्शल आर्ट प्रेमियों के शुरू से ही आदर्श रहें हैं। आज भी लगभग सभी मार्शल आर्टिस्ट ब्रूस ली सर को अपना आदर्श मानते हैं।

Bruce Lee Birthday

इतिहास में मार्शल आर्ट की दुनिया में अपना नाम सुर्खियों में लाने वाले खतरनाक और सबसे बेहतरीन मार्शल आर्टिस्ट ब्रूस ली सर का जन्म 27 नवंबर सन 1940, में सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका में हुआ था। उनकी लंबाई 5 फुट 8 इंच और उनका वजन 64 किलोग्राम था। इस पोस्ट Bruce Lee Birthday में आपको पूरी जानकारी दी जाएगी इसलिए अंत तक बने रहें।

वह एक अच्छे मार्शल आर्टिस्ट होने के साथ-साथ एक अच्छे अभिनेता, निर्देशक, पटकथा लेखक, निर्माता एवं दार्शनिक भी थे इनके पिता का नाम ‘ली होई च्युएन’ तथा इनकी मां का नाम ‘ग्रेस हो’ था। वॉशिंगटन विश्वविद्यालय में पहली बार वे अपनी भावी पत्नी ‘लिंडा एमरी’ से मिले और अगस्त 1964, में ब्रूस ली सर ने उन से शादी कर ली।

Major achievements in martial arts

ब्रूस ली सर ने फिजिकल फिटनेस के साथ न्यूट्रिशन को भी बेहद संजीदगी से लिया था। कहा जाता है, कि ब्रूस ली सर कोका कोला की केन में एक उंगली से छेद कर दिया करते थे, उस वक्त में जो केन आती थी वह स्टील से बनती थी, जिसे हाथों से काट पाना भी मुश्किल था। उस समय भी ज्यादातर मार्शल आर्टिस्ट ब्रूस ली सर का अनुसरण किया करते थे।

उनका पुश अप्स लगाने का तरीका भी बहुत अलग था। वे अपने हाथ की दो उंगलियों पर पुशअप्स किया करते थे। जो कि किसी भी मार्शल आर्टिस्ट के लिए करना आसान नहीं था। ये बात तो तय है, कि मार्शल आर्ट को दुनियाँ में उच्च स्थान पर पहुंचाने वाले कोई और नहीं बल्कि ब्रूस ली सर ही थे।

उनके कई कारनामें ऐसे भी हैं जो लोगों को अब भी अचंभित करने के लिए काफी हैं, जैसे कि, वे अपने एक इंच पंच के लिए काफी मशहूर हुए थे, जोकि उस समय उनके विरोधीयों के लिए कर पाना बहुत ही मुश्किल था। साथियो इस पोस्ट Bruce Lee Birthday को पढ़ने के बाद आप भी मार्शल आर्ट की शक्ति को पहचानने लगेंगे।

मार्शल आर्ट में ब्रूस ली सर का प्रैक्टिस करने का अंदाज भी काफी अलग था। वह अपने सामने खड़े प्रतिदुंदी को पलक झपकते ही धूल चटा सकते थे। ब्रूस ली सर 3 फुट से हमला करने में केवल 0.05 सेकंड लगाते थे। जो कि सभी मार्शल आर्टिस्ट के लिए चैलेंज की बात थी।

मार्शल आर्ट के बादशाह एक्शन से भरपूर फिल्म के लिए लोग उन्हें जानते थे। मार्शल आर्टिस्ट ब्रूस ली सर आम इंसान से 10 गुना ज्यादा स्पीड रखते थे।  उनकी रफ्तार इतनी तेज थी की एक फिल्म की शूटिंग के दौरान एक सूट को 34 फ्रेम में धीरे करना पड़ता था ताकि दर्शकों को यह महसूस ना हो सके कि वह नकली एक्टिंग करते हैं।

जी हाँ साथियो जब ब्रूस ली सर फिल्मों में आये तो कैमरा मैन ने उनसे मार्शल आर्ट के मूव्स धीरे-धीरे करने के लिए कहा क्यों कि ब्रूस ली सर के मूव्स इतनी तेज स्पीड में थे कि उनके कैमरे में दिख ही नहीं रहे थे। साथियो आपने ब्रूस ली सर की जितनी भी मूवीज़ देखी हैं। उन सभी में उनके मूव्स बहुत ही स्लो करके दिखाए गए हैं। जबकि उनकी मूवीज़ के दिखाए गए सभी मूव्स स्लो करने के बाबजूद भी बहुत फ़ास्ट दीखते हैं।

Early Life of Bruce Lee Sir

साथियो इस आर्टिकल Bruce Lee Birthday में आपको ब्रूस ली सर की बहुत सी रोचक जानकारीयां मिलेगी इसलिए हमारे साथ बने रहें। आपको बताते चलें की ब्रूस ली सर और भी नामों से जाने जाते थे, जैसे- ब्रूस ली सिउ-लुंग, ली यूएन-चाम, ली यूएन-कामो, ब्रूस, ली, इनके अलावा केनटोनी में ब्रूस ली सर को ‘ली जुन फैन’ नाम दिया गया था।

ब्रूस ली सर का जन्म सैन फ्रांसिस्को के चायना टाऊन में स्थित एक चीनी अस्पताल में हुआ था। उनके माता-पिता हांगकांग वापस लौट आये थे जब ली सर तीन महीने के थे। उनके पिता ली होई च्युएन उस समय केनटोनी ऑपेरा और फिल्म अभिनेता के रूप में काम कर रहे थे।

ली सर के पिता एक प्रसिद्ध ओपेरा स्टार थे, जिसके कारण ही ली सर काफी कम उम्र में फिल्मों की दुनियां में प्रवेश कर गए थे। एक बच्चे के रूप में उन्होंने कई फिल्मों में काम किया था। एक बच्चे के किरदार में उनकी पहली भूमिका में उन्हें फिल्म गोल्डन गेट गर्ल में मंच पर ले जाया गया था।

1950, द किड में वह 9 साल की उम्र में अपने पिता के साथ सह-कलाकार के रूप में नजर आये। यह फिल्म एक हास्यपूर्ण चरित्र पर आधारित थी। और यह उनकी पहली मुख्य भूमिका थी, आपको यह जानकर आश्चर्य होगा की वह 18 साल की उम्र तक लगभग 20 फिल्मों में काम कर चुके थे।

ब्रूस ली सर की माँ का बैकग्राउंड काफी प्रभावशाली था। वह उस समय हांगकांग के सबसे शक्ति शाली और बहुत ही धनी परिवार के ‘हो तुंग कुल’ से सम्बन्ध रखती थीं, जो कि हांगकांग में रॉकफेलर और केनेडी जितना ही समृद्धशाली था। वह उस कुल के मुखिया सर रॉबर्ट हो तुंग की भतीजी थी।

ली सर ने 12 साल की उम्र में कैथोलिक ला सैले कॉलेज के प्राथमिक स्कूल में प्रवेश लिया अकादमी में ख़राब प्रदर्शन और ख़राब आचरण के कारण उन्हें सेंट फ्रांसिस जेवियर्स कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया गया, जहाँ पर उन्हें बॉक्सिंग टीम के शिक्षक और कोच ब्रदर एडवर्ड की देख रेख में रखा गया।

Journey of Martial arts

जब उनके रोड फाइट के कई मामले सामने आने लगे तो उनके माता पिता ने निर्णय लिया की उन्हें मार्शल आर्ट में प्रशिक्षित होने की आवश्यकता है। उसके बाद ली सर के एक मित्र ने इनका परिचय आईपी मैन सर से कराया और उसके बाद शुरू हुआ मार्शल आर्ट का ऐतिहासिक सफर क्यों की ब्रूस ली सर ने यिप मैन सर के साथ विंग चुन में प्रशिक्षण शुरू कर दिया था।

1958 में ली सर ने हांगकांग में चैम्पियन रहे गैरी एल्म्स को हराकर स्कूल बॉक्सिंग टूर्नामेंट जीता था, और उसी साल में वह क्यूबा मूल के एक नृत्य चा-चा के नर्तक भी रहे, उन्होंने हांगकांग की क्राउन कॉलोनी चा-चा चैम्पियनशिप भी जीती थी। इस पोस्ट Bruce Lee Birthday में आपको ली सर की सभी रोचक जानकारी मिलने वाली हैं, इसलिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

ली सर की किशोरावस्था में सड़क पर लड़ाईयां बहुत होती थी, इन लड़ाईयों में ही प्रतिद्वंद्वी मार्शल आर्ट स्कूल के चॉय ली फूट के छात्रों द्वारा ली सर की विंग चुन मार्शल आर्ट को स्कूल में चुनौती दी गयी थी, उस चुनौती के बाद ली सर उसी स्कूल की छत पर लड़ाई में लगे हुए थे, कि उसी दौरान एक छात्र द्वारा मारे गए पंच के जबाब में ली सर ने उसकी इतनी बुरी तरह पिटाई की कि सब देखते रह गए।

उस पिटाई से उस छात्र का एक दांत भी टूट गया। इसी के चलते उस छात्र के माता पिता ने पुलिस में कंप्लेंट कर दी जिससे की ली सर की माँ को पुलिस स्टेशन जाना पड़ा। स्टेशन में उनकी माँ को यह लिख कर देना पड़ा की अब से ऐसा नहीं होगा में इनकी पूरी जिम्मेदारी लेती हूँ।

हालाँकि इस बात की खबर उनके पिता तक भी पहुंच गयी थी। एक पुलिस मैन ने उनके पिता से कहा, कि माफ़ करना मिस्टर ली आपका बेटा बास्तव में स्कूल में बहुत लड़ता है, अगर अब वह लड़ाई में पकड़ा गया तो मुझे मजबूरन उसे जेल में डालना पड़ेगा। इस लेख Bruce Lee Birthday में ली सर की लगभग सभी बातें उपलद्ध हैं, इसलिए ध्यान से पढ़ें।

1959 में वह अपनी हाई स्कूल की शिक्षा पूरी करने के लिए सिएटल चले गए जहां उन्होंने एक रेस्तरां में लिव-इन वेटर के रूप में भी काम किया। उसी साल ली सर ने मार्शल आर्ट सिखाना भी शुरू कर दिया था। जो कि सभी मार्शल आर्टिस्ट का एक सपना होता है। ली सर ने अपना पहला मार्शल आर्ट स्कूल ‘ली जून फैन गंग फू'( ब्रूस ली की कुंग फू) संस्थान के नाम से खोला था।

ली सर हमेशा मार्शल आर्ट सीखने वाले छात्रों को फिट रहने और अच्छी डाइट पर ध्यान देने के लिए ज़ोर देते थे। उनका मानना था की शरीर की मशीन से उत्तम प्रदर्शन करवाने के लिए उसमें सही ईंधन डालने की आवश्यकता होती है। फ़ास्ट फ़ूड और गलत डाइट से शरीर की गति कम हो जाती है।

दिसम्बर 1960 में, ली सर ने अपनी हाई स्कूल की शिक्षा पूर्ण कर ली थी। और फिर उन्होंने सिएटल में कैपिटल हिल पर एडिसन टेक्निकल स्कूल से डिप्लोमा प्राप्त किया। उसके बाद मार्च 1961 में, ली सर ने वाशिंगटन विश्वविद्यालय में दाखिला लिया और नाटकीय कला, दर्शन, मनोविज्ञान और अन्य कई विषयों का अध्ययन किया।

साथियो ली सर ने 1964 की शुरुआत में कॉलेज छोड़ दिया था, और मास्टर जेम्स यिम ली के साथ ओकलैंड जाकर रहने लगे, जेम्स ली सर ब्रूस ली सर से लगभग 20 साल बड़े थे, वह अपने क्षेत्र के जाने माने चीनी मार्शल आर्टिस्ट थे। इन लोगों ने साथ मिलकर ओकलैंड में एक और जून फैन मार्शल आर्ट स्टूडियो की स्थापना की।

वहां इनकी मुलाकात एक अन्य मार्शल आर्ट कलाकार पार्कर से हुई जिनके निमंत्रण पर ली सर ने 1964 में लॉन्ग बीच इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में मार्शल आर्ट का बहुत ही जबरजस्त प्रदर्शन किया। इस तरह के खतरनाक प्रदर्शन को पहली बार देखने के कारण वहां के सभी लोग भौचक्के रह गए। यह लेख Bruce Lee Birthday आपके लिए काफी सहायक होने वाला है।

उस चैंपियनशिप में उन्होंने मार्शल आर्ट के कई मूव्स दिखाए जिसे देखने के बाद दर्शकों ने उनकी बहुत प्रसंशा की और मार्शल आर्ट की अहमीयत को समझा इन मूव्स में टू फिंगर्स पुशअप्स से लेकर वन इंच पंच भी शामिल था। इससे पहले इस तरह के मूव्स किसी मार्शल आर्टिस्ट ने नहीं किये थे।

Movies of Bruce lee sir

ली सर ने वैसे तो बहुत सारी फिल्मों में काम किया था लेकिन हम आपको इस आर्टिकल Bruce Lee Birthday में उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिन फिल्मों में ली सर ने बतौर मार्शल आर्टिस्ट काम किया है, और उन फिल्मों को आज भी सभी मार्शल आर्टिस्ट बड़े ही चाव से देखते हैं। बतौर मार्शल आर्टिस्ट ब्रूस ली सर की मुख्य 7 फ़िल्में हैं।

जिनमे से पहली फिल्म है, ‘द बिग बॉस’ (1971) इस फिल्म में ली सर ने अपनी पहली प्रमुख भूमिका निभाई थी। जिसने पुरे एशिया में बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी सफलता प्राप्त की और इसी के बाद उन्हें स्टारडम मिला। इसकी बड़ी सफलता के बाद ली सर की दूसरी फिल्म ‘फिस्ट ऑफ फ्यूरी’ (1972) को भी लोगों ने हाथों-हाथ लिया।

इस फिल्म ने ‘द बिग बॉस’ के द्वारा बनाये गए सभी बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ दिए। उनकी तीसरी फिल्म थी, ‘वे ऑफ़ द ड्रैगन’ (1972) जिसके लिए स्टार, लेखक, कोरियोग्राफर, निर्देशक और फिल्म का निर्माण इन सभी का नियंत्रण ली सर को दिया गया था। उस समय ‘वे ऑफ द ड्रैगन ने’ दुनिया में मार्शल आर्ट का जादू बिखेर दिया। साथियो इस पोस्ट Bruce Lee Birthday के माध्यम से हम आपको ली सर की मृत्यु का सच भी बतायंगे।

फिल्म ‘वे ऑफ द ड्रैगन’ और ‘फिस्ट ऑफ फ्यूरी’ ने दुनिया भर में लगभग 120 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई की। अगस्त से लेकर अक्टूबर 1972 तक, ली सर ने अपनी चौथी फिल्म गेम ऑफ डेथ पर काम शुरू कर दिया और कुछ खतरनाक द्रश्यों को फिल्माना भी शुरु कर दिया, जिसमें 7 फीट 2 इंच लम्बे अमेरिकी बास्केटबॉल स्टार करीम अब्दुल-जब्बार के साथ उनके फाइट सीन काफी हैरतअंगेज थे।

नवंबर 1972 में वार्नर ब्रदर्स ने ली को एंटर द ड्रैगन में अभिनय करने का अवसर दिया , जो गोल्डन हार्वेस्ट, कॉनकॉर्ड, और वार्नर ब्रदर्स द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित होने वाली पहली फिल्म थी। एंटर द ड्रैगन का फिल्मांकन फरवरी 1973 में हांगकांग में शुरू हुआ और अप्रैल 1973 में पूरा हो गया। हांलाकि इस फिल्म के 26 जुलाई 1973 को रिलीज होने से 6 दिन पहले ही ली सर की मृत्यु हो गई।

एंटर द ड्रैगन रिलीज होने के बाद उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गयी और उनने दुनियां भर में लगभग 350 मिलियन डॉलर की कमाई की। इस फिल्म ने लोगों के अंदर मार्शल आर्ट सिखने की इच्छा जाग्रत कर दी। साथियो ब्रूस ली सर की सभी फ़िल्में दर्शाकों के अंदर मार्शल आर्ट सिखने की एक सनक(जूनून) पैदा करतीं हैं। आज इस पोस्ट Bruce Lee Birthday को पढ़कर आप बहुत कुछ जानेंगे।

How did bruce lee sir died

ली सर की पत्नी मैडम लिंडा के अनुसार 20 जुलाई 1973 को ली सर अभिनेता जॉर्ज लेज़ेनबी के साथ डिनर करने के लिए हांगकांग में ही थे। ये लोग एक फिल्म बनाने के बारे में बात करने वाले थे। दोपहर 2 बजे ली सर ने निर्माता रेमंड चाउ से फिल्म गेम ऑफ डेथ के निर्माण की चर्चा की, उसके बाद शाम 4 बजे तक काम किया और फिर अपनी सहयोगी बेट्टी टिंग पेई के घर चले गए।

वहां इन लोगों ने बेट्टी टिंग पेई के घर की स्क्रिप्ट देखी, और फिर निर्माता रेमंड चाउ एक डिनर मीटिंग में भाग लेने के लिए वहां से चले गए। उसके बाद में ली सर के सिर में तेज दर्द होने लगा तो टिंग पेई ने उन्हें दर्द निवारक दवा दे दी उसके बाद शाम को लगभग 07:30 बजे करीब वह सोने के लिए लेट गए।

लेकिन जब वह रात के खाने पर नहीं आये तो निर्माता रेमंड चाउ उन्हें जगाने के लिए आये, लेकिन वह उन्हें जगा नहीं पाए, उसके बाद डॉक्टर को बुलाया गया और उन्हें पुनर्जीवित करने का प्रयास किया गया लेकिन सभी कोशिशें नाकाम हुईं और मात्र 32 साल की उम्र में ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया जो की बहुत ही दुःखद था।

निष्कर्ष

साथियो इस पोस्ट Bruce Lee Birthday में ब्रूस ली सर की लगभग सभी जानकारियाँ संक्षिप्त में दी गयी हैं। इस लेख में उनके प्रारंभिक जीवन से लेकर उनकी स्कूली शिक्षा, मार्शल आर्ट दीक्षा, उनकी मुख्य भूमिकाएँ, हांगकांग की फिल्में, मार्शल आर्ट की सफलता, उनकी कम समय में प्राप्त की गयीं उपलब्धियाँ और हॉलीवुड की सफलताओं को बहुत ही सरल भाषा में दर्शाया गया है।

ली सर की यह जानकारियाँ आपको और किसी भी लेख में नहीं मिलेगी, इसलिए इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करके लोगों को अपने स्वास्थ, सुरक्षा और मार्शल आर्ट के लिए अवश्य जागरूक करें। ज्ञात हो की आये दिन होने वाली घटनाओं जैसे- रोड होल्डअप, चेन स्नैचिंग, बैग स्नैचिंग, महिलाओं से छेड़छाड़ आदि से बचने के लिए मार्शल आर्ट एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

अगर आप लोगों को यह लेख अच्छा लगे तो निचे दिए गए कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके हमें जरूर बताएं। और इस तरह की रोचक जानकारी हिंदी में प्राप्त करने के लीये हमारी हिंदी साइट कराटेसीखो.कॉम को फॉलो करें धन्यबाद।

2 thoughts on “Bruce Lee Birthday 2022 | ब्रूस ली सर का जन्मदिन और उनकी रोचक उपलब्धियाँ।”

Leave a Comment

Translate »